नई दिल्ली से चलकर हबीबगंज जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के कोच नंबर सी-11 के विद्युत सप्लाई बॉक्स से अचानक धुआं उठते देख यात्री घबरा गए। गनीमत रही कि ट्रेन झांसी स्टेशन पर पहुंच रही थी। सूचना मिलते ही इलेक्ट्रिक विभाग की टीम ने मौके पर जाकर देखा तो वायरिंग से धुआं निकल रहा था। इसे दुरुस्त करने के बाद कोच की वायरिंग जांचने के बाद ट्रेन रवाना कराई।