फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नए ट्रांसफॉर्मर में आई दिक्कत, 20 हजार आबादी ने झेला बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
- आंतिया ताल व खंडेराव फीडर से पोषित इलाके हुए प्रभावित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मुन्नालाल पावर हाउस में पांच एमवीए का लगा नया ट्रांसफाॅर्मर तकनीकी कारण से आपूर्ति नहीं कर सका। शुक्रवार को आंतिया ताल और खंडेराव गेट फीडर से पोषित करीब 20 हजार आबादी ने बिजली संकट झेला। एसडीओ ने रात करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति सुचारु होने का दावा किया।
विज्ञापन

मुन्नालाल पावर हाउस में दो दिन पहले पांच एमवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया था। इसके खराब होने से आंतिया ताल और खंडेराव गेट फीडर से पोषित इलाकों में रहने वाले लोगों ने बिजली संकट झेला। एसडीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों फीडरों को क्रमबद्ध तरीके से आपूर्ति की गई। वहीं, बृहस्पतिवार रात प्रेमनगर के ईसाई टोला, नगरा, सीपरी बाजार के खालसा स्कूल के आसपास, डड़ियापुरा, श्याम चौपड़ा, बड़ागांव गेट बाहर, गुमनावारा, शिवाजी नगर आदि इलाकों में तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ओवरलोडिंग की वजह से बाधित रही। कई इलाकों की बिजली तीन से चार घंटे तक बाधित रही। लोगों ने रात करवट बदल-बदल कर काटी। अधिशासी अभियंता अरबन यूडी सोनकर ने बताया कि ओवरलोडिंग से कुछ इलाकों में बिजली बाधित हुई थी। अधिशासी अभियंता ग्रामीण रेनू वर्मा ने बताया, मुन्नालाल पावर हाउस में लगा ट्रांसफॉर्मर तकनीकी वजह से सुचारु रूप से चालू नहीं हो सका, जिससे कुछ जगह पर बिजली की समस्या रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें