संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर के मुख्य चौराह से सटे प्रतिष्ठित होटल पर शुक्रवार को झांसी जोन की जीएसटी टीम ने सर्वे किया। प्रतिष्ठान से जुड़ी कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। टीम ने यहां लगे कंप्यूटर और बिलबुक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 एसआईबी एके सिंह के निर्देश पर जॉइंट कमिश्नर मनीष कुमार की अगुआई में जीएसटी टीम ने इलाइट क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठित होटल, रेस्टोरेंट और कैंटीन पर सर्वे किया। अधिकारियों को कई गड़बड़ी मिली। प्रतिष्ठानों ने आईटीसी क्लेम में हेरफेर की है। इसके अलावा कैंटीन ने कम टर्नओवर दिखाकर टैक्स में हेराफेरी भी की है। जांच के बाद टीम ने प्रतिष्ठानों से कई दस्तावेज और डिजिटल डाटा एकत्र किया और अपने साथ ले गई। सर्वे में डिप्टी कमिश्नर एसआईबी पुनीत अग्निहोत्री, डिप्टी कमिश्नर शिव सहाय, असिस्टेंट कमिश्नर विनोद मित्रा, जितेंद्र कुमार, विपिन सोनकर, नीरज राणा, वीरेंद्र सिंह, नाथ राम, राशिद खान शामिल रहे।