फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल की शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा थाना इलाके में एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजन भी इसके बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

रक्सा के आजाद नगर निवासी भागीरथ प्रजापति फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। उनकी बेटी मनीषा प्रजापति (21) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। साथ ही वह क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पढ़ाती भी थी। शुक्रवार की रात घर के सभी सदस्य रोजाना की तरह खाना खाकर सो गए। मनीषा भी दादा-दादी के साथ कमरे में सोने चली गई। शनिवार की सुबह परिजन जागे तो उन्हें मनीषा घर के स्टोर रूम में दुपट्टे सहारे फंदे पर झूलते हुए मिली। इससे चीख-पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पिता ने बताया कि मनीषा त्योहार के चलते स्कूल से छुट्टी लिए हुए थी। भाई दूज पर कई रिश्तेदार घर आए थे और सभी से मनीषा का अच्छा व्यवहार रहा था। कोई सोच भी नहीं सकता था कि बेटी ऐसा कदम उठा लेगी। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारण से वे अनजान हैं। हालांकि, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के परिवार में माता-पिता के अलावा बहन अंजली (18), दो भाई अनिकेत (14) व सुमित (10) हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें