फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पतालों के मरीजों का हो एंटीजन टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने कैंप कार्यालय पर देर रात अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड-19 की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नान कोविड मरीजों पर भी ध्यान दिया जाए। उन्हें इस लेवल तक बीमार ना होने दें कि उन्हें वेंटिलेटर की आवश्यकता पड़े। मेडिकल कॉलेज सहित सभी अस्पतालों में सफाई व्यवस्था बेहतर हो। सफाई दिन में दो बार कराई जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने एडी हेल्थ को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला अस्पताल सहित समस्त सरकारी अस्पतालों में कितनी ओपीडी हुई है ? जो भी बीमार व्यक्ति आते हैं सभी की एंटीजन टेस्टिंग सुनिश्चित हो। प्राइवेट अस्पतालों से भी एंटीजन टेस्ट की जानकारी ली जाए। प्राइवेट अस्पतालों को 50-50 एंटीजन किट पूर्व में दी जा चुकी है, लेकिन रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। बैठक में दिनांक 29 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा कृषि विश्वविद्यालय के लोकार्पण की तैयारियों पर चर्चा करते हुए सारी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, सीडीओ शैलेश कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, अपर आयुक्त आरपी मिश्रा, एडी हेल्थ विनय कृष्ण सिन्हा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें