फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: आजीवन कारावास काट रहे कैदी की टीबी से मौत, जेल अधीक्षक ने दी ये जानकारी

Sat, 15 Jan 2022 08:33 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक का कहना है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी जिला कारागार में हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहे कैदी की उपचार के दौरान शनिवार को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल के मुताबिक थाना पूछ के जरहा कला निवासी दिनेश कुमार (65) पुत्र करोरे हत्या की सजा के बाद आजीवन कारावास काट रहा था। उसके खिलाफ वर्ष 1998 में मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद कोर्ट में सुनवाई के बाद 15 अक्तूबर 2020 को उसे जेल में दाखिल किया गया। वह कई बीमारियों से पीड़ित था। जांच के दौरान फेफड़े की टीबी की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद से उसका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


पिछले कुछ महीने से उसकी तबियत खराब रहती थी। जनवरी माह में हालत बिगड़ने पर 10 जनवरी को उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों को उसकी मौत की सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक का कहना है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें