फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्राचार्य बोले-कोर्स पूरा, तय कार्यक्रम से ही हों परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑनलाइन बैठक के बाद बीयू के परीक्षा नियंत्रक बोले-वीसी को सौंपी रिपोर्ट, वही लेंगे फैसला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथि को लेकर शनिवार को कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक ने प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक की। प्राचार्यों ने कोर्स पूरा होने की बात कहते हुए तय कार्यक्रम से ही परीक्षा कराने की बात कही। छात्रों का दल भी अधिकारियों से मिला और 10 मई से परीक्षाएं कराने की मांग की।
विज्ञापन

बीयू ने सम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 10 मई से परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। वहीं, एबीवीपी के कार्यकर्ता तय परीक्षा कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि 90 दिन के कोर्स की 60 दिन भी पढ़ाई नहीं कराई गई है और परीक्षा कराई जा रही है। इसको लेकर बीयू अधिकारियों ने शनिवार को सभी कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक की। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि सभी प्राचार्यों ने कहा है कि कोर्स पूर्ण है और परीक्षाएं कराई जा सकती हैं। विद्यार्थियों के भी तीन दल ने शनिवार को ज्ञापन दिया है। छात्रों का भी कहना है कि जो परीक्षा कार्यक्रम जारी हुआ है, उसी के मुताबिक परीक्षाएं कराई जाएं। मामले की रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी गई है। अब निर्णय कुलपति को लेना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें