तापमान बढ़ने से जिले में चुभन भरी गर्मी की शुरूआत हो गई है। दोपहर में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। आगे के दिनों तापमान बढ़ने से गर्मी में और इजाफा की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
बसंत पंचमी के बाद से मौसम में बदलाव हुआ है। बादल घिरने से बीच-बीच में ठंड बढ़ जाती थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने से लोगों को चुभन भरी गर्मी महसूस हो रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने से गर्मी में लोगों के पसीने छूट गए। सुबह दस बजे के बाद जैसे-जैसे सूरज आसमान में चढ़ता है, तापमान के साथ गर्मी बढ़ती गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि आगामी पांच दिनों में हवाएं उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिशा से पांच से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा से चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 28 से 31 और न्यूनतम 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
अनुमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
शनिवार 28 15
रविवार 29 14
सोमवार 30 13
मंगलवार 30 13
बुधवार 31 14