फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सफर में महंगा होगा खाना-पीना, 20 की चाय के लिए देने होंगे 50 रुपये, यहां जाने नई कीमतें

Sat, 28 Dec 2019 12:33 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मार्च से ट्रेन में सफर के दौरान चाय, नाश्ता और भोजन के लिए यात्रियों को अधिक कीमत चुकानी होगी। राजधानी, शताब्दी और दुरंतों के साथ ही मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में भी नई दरें लागू होंगी। पहली बार खानपान पर जीएसटी भी लगेगा।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने राजधानी व शताब्दी एक्सप्रेस में सफर के दौरान परोसे जाने वाले भोजन की कीमतों में इजाफा करने का फैसला लिया है। वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में मिलने वाली चाय 35 रुपये, नाश्ते 140 रुपये और दोपहर व रात का खाना 245 रुपये किया गया है। द्वितीय वातानुकूलित व तृतीय श्रेणी में चाय की कीमत 20 रुपये, नाश्ते की कीमत 105 रुपये और दोपहर व रात का भोजन 185 रुपये और शाम की चाय को 90 रुपये किया गया है। 

वहीं, मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में सुबह का शाकाहारी नाश्ता 40 रुपये, मांसाहारी नाश्ता 50 रुपये, शाकाहारी खाना 80 रुपये, मांसाहारी खाना 130 रुपये में मिलेगा। वहीं, वेज बिरयानी अब 80 रुपये, अंडा बिरयानी 90 रुपये और चिकन बिरयानी 110 रुपये की मिलेगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की सहमति मिलते ही यह नई दरें लागू होंगी। 
विज्ञापन

 

पढ़ें नई दरें

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड का आदेश मंडल में आ चुका है। ट्रेनों में खानपान के नए रेट निर्धारित कर दिए हैं। यात्रियों को बेहतर खाना मिलने के साथ गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। मार्च से नई दरों को लागू किया जाएगा।

नई दरें- फर्स्ट एसी व एग्जीक्यूटिव कार 

खाना   वर्तमान शुल्क  नया शुल्क
सुबह की चाय   30  35
नाश्ता   90 140
दोपहर व रात का खाना 140 245
शाम की चाय 70 140

सेकेंड एसी, थर्ड एसी व चेयरकार

खाना वर्तमान शुल्क नया शुल्क
सुबह की चाय 10 20
नाश्ता 70 105
दोपहर व रात का खाना 120 185
शाम की चाय 45 90
विज्ञापन

स्लीपर कोच

खाना वर्तमान शुल्क नया शुल्क
सुबह की चाय 10 15
नाश्ता 40 65
दोपहर व रात का खाना 75 120
शाम की चाय 20 50
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें