फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत और इतिहास पर दिया प्रस्तुतीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण के अंतर्गत हुनरबाज क्लब द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।छात्रों ने अपने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बुंदेलखंड के इतिहास को महाभारत काल से वर्तमान तक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इसमें आल्हा ऊदल की वीरता के साथ ही रानी लक्ष्मीबाई की संघर्ष गाथा, महर्षि वेदव्यास, गोस्वामी तुलसीदास, मैथिलीशरण गुप्त, वृंदावन लाल वर्मा के बारे में अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने चित्रकूट, कालिंजर दुर्ग, ओरछा समेत प्रमुख नदियों के बारे में जानकारी दी। अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. अतुल गोयल ने कहा कि प्रतियोगिता से बुंदेलखंड परिक्षेत्र के संबंध में छात्रों के ज्ञान में वृद्धि हुई होगी। निर्णायक प्रोफेसर डॉ. कौशल त्रिपाठी एवं अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. प्रियंका रहीं। संचालन ऋतिक पटेल ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें