फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुंदेलों को बनाएंगे वोटिंग में नंबर वन... लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। अमर उजाला की मुहिम से जुड़कर लोकतंत्र के त्योहार में बुंदेलों की भागीदारी बढ़ाने के लिए अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स आगे आए हैं। मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय में हुए संवाद कार्यक्रम में सोशल मीडिया के सितारों ने लोकसभा चुनाव में झांसी में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। इन्फ्लुएंसर्स ने कहा कि लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए रील्स और वीडियो के जरिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही नए कंटेंट के साथ लोगों को चुनाव से संबंधित जानकारियां दी जाएंगीं। सोशल मीडिया इंन्फ्लुएंसर्स ने कहा कि हर बार मतदान के दिन को लोग छुट्टी के रूप में मनाते हैं, लेकिन इस बार बुंदेले सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे और बढ़-चढ़कर मतदान करेंगे।
तकनीकी वीडियो बनाने वाले रवि कुमार ने कहा कि बुंदेलखंड और देश में ऐसे लोग बड़ी तादाद में हैं, जिनको ईवीएम का प्रयोग करना नहीं आता। ईवीएम का मॉडल बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे। बेबी इमरान ने कहा कि बुंदेलखंड की मीठी बोली बुंदेली हर किसी का मन मोह लेती है। मतदान के प्रति लोगों को बुंदेली बोली में नए कंटेंट के साथ मतदान केंद्र तक जाने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

लाइफस्टाइल व्लागर अलीम खान ने कहा कि इस बार चुनाव में खुद भी वोट दूंगा। साथ ही अपनी वीडियो और व्लाग्स में संदेश देकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करुंगा।
मोटर स्पोर्ट्स व्लॉगर अजीम खान ने बताया कि इस बार लोकतंत्र के त्योहार को झांसी में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसमें हर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बढ़-चढ़कर भागीदार बनेगा। झांसी वाले रिकॉर्ड तोड़ मतदान का चैलेंज लेेंगे।
डिजिटल क्रिएटर शिवम पांचाल ने कहा कि हम अपने द झांसी स्मार्ट सिटी पेज पर मतदान करने वाले मतदाताओं की सेल्फी लगाएंगे। ताकि अन्य लोग प्रेरित हो सकें। अमित कुमार ने बताया कि लोकतंत्र का त्योहार पांच साल में आता है। मैं अपने हमाओ झांसी पेज के जरिए लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करुंगा।
फूड व्लॉगर अश्वनी साहू ने कहा कि हम जहां भी फूड व्लॉगिंग करेंंगे, वहां से खरीदारी करने वाले ग्राहकों से मतदान की अपील करेंगे। साथ ही चा से चटोरे पेज पर मतदाताओं की फोटो भी लगाई जाएगी।
फूड व्लाॅगर सृष्टि तिवारी ने कहा कि मैं अपने द फूडी कुड़ी पेज पर रोज फालोअर्स से 20 मई को मतदान करने जाने की अपील करूंगी। मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत न हो इस कंटेंट पर वीडियो बनाएंगे। मतदान केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दूंगी।
अंकित कुलश्रेष्ठ ने कहा कि झांसी कल्चर इंस्टाग्राम पेज के जरिए मतदाताओं को मतदान करने के लिए जरूरी पहचान पत्रों के बारे में जानकारी दी जाएगी। व्लॉगर ऋषभ गुप्ता ने कहा कि झुग्गी झोपड़ियों के लोग मतदान करने कम निकलते हैं। मैं ऐसे लोगों को मतदान की आवश्यकता समझाते हुए वीडियो और रील्स बनाऊंगा।
विज्ञापन

मोहम्मद साजिद ने कहा कि द झांसी इंस्टाग्राम पेज पर अलग-अलग कंटेंट में वीडियो बनाकर लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। दीपक कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर मतदाताओं की सुविधा के लिए जारी किए गए एप की जानकारी झांसी व्लॉग के इंस्टाग्राम पेज पर दी जाएगी। फूड व्लॉगर नवनीत साहू का कहना है कि मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाएंगे। व्लॉगर विशाल कुमार ने बताया कि बुंदेलों को वोटिंग में नंबर वन बनाने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें