फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नगर निगम की 1279 दुकानों का किराया बढ़ाने की है तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कार्यकारिणी के बाद सदन में भी वृद्धि के प्रस्ताव पर मुहर लगने के हैं आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कार्यकारिणी में सहमति बनने के बाद अब नगर निगम की महानगर में स्थित अपनी 1279 दुकानों का किराया बढ़ाने की तैयारी है। किराये की नई दरें जिलाधिकारी द्वारा तय किए गए सर्किल रेट के अनुसार निर्धारित की जाएंगी। शुक्रवार को होने वाली नगर निगम सदन की बैठक में भी किराये में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

महानगर में नगर निगम की सीपरी बाजार, इलाइट चौराहा, सुभाष गंज, शहर कोतवाली के पास, नई तहसील के पास आदि स्थानों पर 1279 दुकानें हैं। इनमें से ज्यादातर दुकानों से पुराने समय में तय किया हुआ किराया महज 300-400 रुपये प्रतिमाह ही वसूल किया जाता है। जबकि, यह दुकानें प्राइम लोकेशन पर हैं और बाजारू कीमत के अनुसार इन दुकानों का किराया कई गुना अधिक बनता है। किराये में वृद्धि का प्रस्ताव सोमवार को हुई नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में लाया गया था, जिसमेें बढ़ोतरी पर सहमति बन गई थी। अब निगम ने किराया बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। नए किराये की दर जिलाधिकारी द्वारा हर साल तय किए जाने वाले सर्किल रेट के अनुसार निर्धारित की जाएंगी। इससे नगर निगम को आय में भारी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

हालांकि, नगर निगम द्वारा दुकानों का किराया बढ़ाने का तानाबाना पहले भी बुना जा चुका है। लेकिन, व्यापारिक संगठनों के विरोध के चलते यह हो नहीं पाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें