फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए बनाएं कार्ययोजना : मंडलायुक्त

Thu, 30 Jul 2026 02:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला पर्यटन व संस्कृति परिषद की बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पर्यटन की पर्याप्त संभावनाएं हैं, जिन्हें उभारने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने फोर्ट सर्किट, टेम्पल सर्किट और हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत, गतिमान और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी यहाँ से जुड़ी हुई हैं, इसलिए इसका भी पूरा फायदा उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने बेतवा रिवर फ्रंट और गढ़कुंडार का किला सहित अन्य प्रमुख स्थलों को भी पर्यटन सर्किट में शामिल करने की जरूरत बताई।
इसके साथ ही, लक्ष्मी मंदिर और गढ़मऊ झील पर पर्यटन से जुड़ी गतिविधियां बढ़ाने तथा ग्रामीण होम स्टे नीति के तहत सक्रिय ग्राम प्रधानों को मध्य प्रदेश के लाडपुरा गाँव का भ्रमण कराने के निर्देश दिए। हेरिटेज वॉक के आयोजन के साथ ही ''गाँव-गाँव के गौरव की गाथा'' नामक पुस्तक विद्यालयों में उपलब्ध कराने के लिए बीएसए को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, जेडीए सचिव गौरव शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त रोली गुप्ता, उप निदेशक राजकीय संग्रहालय मनोज गौतम, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी राजीव त्रिवेदी, डॉ. देवेश निगम, मुकुल मेहरोत्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें