फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेला जलविहार महोत्सव की तैयारियों शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानीपुर। नगर पंचायत कार्यालय पर मेला जलविहार महोत्सव की तैयारियों को लेकर बोर्ड की बैठक हुई। इसमें महोत्सव के आयोजन पर विस्तार से मंथन किया गया। अधिशासी अधिकारी /उप जिलाधिकारी अभय कुमार मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता मीना अयोध्या प्रसाद खरका ने की।
बैठक में आगामी सितंबर माह में शुरू हो रहे मेला जलविहार पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी। पार्षदों ने शांति व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल, रास्तों की मरम्मत और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के सुझाव दिए। इन सुझावों पर सहमति बनी, जिसमें खराब खंभों की बत्ती ठीक कराना भी शामिल है। अध्यक्ष ने बताया कि मेला जलविहार आस्था का प्रतीक है। बताया गया कि 23 से 29 सितंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्षद मणींद्र राय, कमलदीप राय, राम सिया राय, रानू इटैलया, चंद्रशेखर अहिरवार, दीपू अहिरवार, नितिन कुशवाहा, रामकुमार बमोरिया, तेज सिंह सेन, गोल्डी रतमेले, देवेश सिरधर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें