फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कावड़ यात्रा की तैयारी अधूरी , करंट से बचाव के इंतजाम नहीं

Sat, 08 Aug 2026 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में शुरुआत नहीं ,ओरछा से चलकर सिद्धेश्वर मंदिर जाएगी कांवड़ यात्रा
विज्ञापन

झांसी। कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब महज 11 दिन का वक्त बचा है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक और विभागीय तैयारियां अभी भी अधूरी नजर आ रही हैं। करीब एक हफ्ता पहले विद्युत सुरक्षा के सहायक निदेशक और मुख्य अभियंता द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे, इसके तहत बिजली के खंभों पर तीन मीटर की ऊंचाई तक इंसुलेशन या प्लास्टिक (रबर) चढ़ाने का काम किया जाना था, ताकि किसी भी अनहोनी या करंट से बचा जा सके। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में यह काम शुरू हो गया है, लेकिन शहरी क्षेत्र में अभी तक इसकी शुरुआत भी नहीं हो सकी है।
शुक्रवार को जब आरटीओ चौराहा से सिद्धेश्वर मंदिर तक देखा गया तो पाया कि बिजली के खंभों पर किसी तरह का इंसुलेशन करना शुरू नहीं किया है। न ही झुके हुए खंभों को ठीक किया गया है। साथ ही कचहरी चौराहे के पास झुका हुआ खंभा खड़ा हुआ है। इधर ओरछा से मऊरानीपुर की तरफ जाने वाले रूट पर कावड़ यात्रियों की सुविधा के लिए बिजली के खंभों पर रबर चढ़ाने का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में कावड़ यात्रा मार्ग के लोहे के खंभों को इंसुलेशन या रबड़ चढ़ाने का काम किया जा रहा है। अगर शहरी क्षेत्र में नहीं हो रहा तो मैं जांच कराता हूं।
ज्ञानेंद्र सिंह
मुख्य अभियंता (वितरण)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें