फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गर्भवती महिला कोरोना की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चार महीने बाद झांसी में एक बार फिर कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है। गर्भवती महिला कोविड की चपेट में आई है। एक सप्ताह पहले ही वह ओरछा में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। शनिवार को उसके परिजनों की जांच के लिए भी नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन

रसबहार कॉलोनी निवासी महिला (35) दो महीने की गर्भवती है। बृहस्पतिवार को वह नियमित जांच के लिए इलाइट चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए गई थी। उसे कुछ दिनों से बुखार था। ऐसे में डॉक्टर ने गर्भवती की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल मेडिकल कॉलेज भेज दिया। शुक्रवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विभागीय टीम ने तुरंत फोन पर महिला से संपर्क करके उसकी हिस्ट्री ली। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले महिला ओरछा में शादी समारोह में शामिल हुई थी। अभी वह होम आइसोलेशन में है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम परिजनों की कोविड जांच के लिए भी सैंपल लेगी। महिला को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।
विज्ञापन

छह नवंबर को आखिरी बाद मिला था केस
इससे पहले झांसी में छह नवंबर 2022 को कोरोना का केस मिला था। इसके बाद से स्थिति सामान्य बनी हुई थी। अब फिर से एक मामला सामने आने के बाद महामारी को लेकर खतरा महसूस होने लगा है। खासकर बदलते मौसम में इन दिनों खांसी, जुकाम और बुखार के काफी मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें