फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों को संतुलित करना सीखा बच्चों ने

Sat, 16 May 2015 12:15 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रात: बच्चों ने योग अभ्यास में प्राणायाम कर कैसे स्वस्थ रहें के गुर पवन से जाने। वहीं घुड़सवारी का भी आनंद लिया। इसी क्रम में मंजू अवस्थी, प्रिया करकरे के निर्देशन में गीत गायन, तबला वादन, कत्थक नृत्य की भाव मुद्राएं, स्वाती ने पाश्चात्य नृत्य के डांसिंग स्टेप का अभ्यास कराया। वहीं निष्प्रयोजित सामग्री से आकर्षक मॉडल एवं कलाकृति बनाईं। तदुपरांत बच्चों ने संयुक्त रूप से प्रार्थना गीत गाकर वातावरण को मधुर बना दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि बच्चे अपने जीवन में अनुशासन को बनाए रखें और माता पिता की आज्ञा अवश्य मानें।
विज्ञापन

गौरक्षा समिति के संरक्षक पवन सरावगी ने कहा कि धार्मिक कार्यों से हमारा मन शांत एवं आध्यात्मिक होता है और मन में प्रेम के भाव विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा गौ सेवा को महत्व दे। चार्टर अध्यक्ष मन मोहन गेड़ा ने कहा कि प्रशिक्षण उपरांत विद्यार्थी अपनी सीखी हुई विद्या का प्रदर्शन 19 मई को समापन समारोह में करेंगे। इस दौरान राम जी खरया ने प्रश्न मंच से सवाल पूछे और विजेता बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर केके गुप्ता, विकास बिलैया, कमलेश सेठ, देवेंद्र गुप्ता, सौरभ रावत भांजे, विशाल गुप्ता, आंजनेय गुप्ता, महेंद्र सेठ, राजेंद्र पटवारी राजू, सुनील बिलैया, विनय गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन रामकुमार लोहिया ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें