फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अच्छे काम पर दी शाबासी, कमी मिलने पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को राजस्व परिषद के अध्यक्ष डा. रजनीश दुबे ने कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होंने अच्छे काम पर अधिकारियों व कर्मचारियों की पीठ थपथपाई, जबकि कमियां सामने आने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने कलक्ट्रेट में सभी अनुभागों व न्यायालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग का मूल कार्य मुकदमों की सुनवाई कर निस्तारण करना है। यह काम प्राथमिकता से किया जाए। जेए पटल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कर्मचारी साकेत खरे व अमित साहू के कार्यों की सराहना की। राजस्व सहायक पटल का निरीक्षण कर लिपिक गंगाराम कोष्टा के कार्य को सराहा। जबकि, उपजिलाधिकारी न्याय कोर्ट का निरीक्षण करते हुए फाइल को लटकाए रखने पर पेशकार कौशल किशोर को तत्काल पद से हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने शत प्रतिशत घरौनियों का वितरण होने को बड़ी उपलब्धि बताते हुए डीएम की सराहना की। स्थानीय निकाय पटल का जायजा लेते हुए डा. दुबे ने कहा कि 10 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं का एसडीएम मौके पर जाकर सत्यापन करें और कार्य की गुणवत्ता की जांच की जाए। निरीक्षण से पूर्व उन्होंने नवीन सभागार का लोकार्पण किया।
इस मौके पर मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे, डीएम अविनाश कुमार, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार सिंह, वरुण कुमार पांडेय, अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

बड़े बकायेदारों की कुर्क की जाए चल संपत्ति : राजस्व परिषद के अध्यक्ष डा. रजनीश दुबे ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की। कहा कि राजस्व वसूली में लापरवाही न बरतें। दस बड़े बकायेदारों की चल संपत्ति कुर्क कर वसूली की जाए। कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सीमा स्तंभों को हटाते हुए नए लगाए जाएं। सीमा स्तंभ लगाना राजस्व का मूल कार्य है। रियल टाइम खतौनी एक महत्वपूर्ण कार्य है। इसका अवशेष कार्य एक सप्ताह में पूरा किया जाए। तीन साल पुराने वाद एक माह में निस्तारित करना सुनिश्चित करें। वार्षिक लक्ष्य को विगत वर्ष के सापेक्ष 64 प्रतिशत बढ़ाए जाने पर उन्होंने एडीएम एफ/आर वरुण पांडेय को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें