फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताड़ना से तंग आकर सेल्समैन ने लगाई फांसी

विज्ञापन
salesman in lagayi fansi
विज्ञापन
प्रताड़ना से तंग आकर सेल्समैन ने लगाई फांसी
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार की रात को थाना कोतवाली स्थित डड़ियापुरा इलाके में शराब ठेकेदार समेत चार लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर सेल्समैन ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उक्त चारों लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर उक्त कदम उठाने की बात कही है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर चारों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है।
देवलाल चौबे का अखाड़ा निवासी अनिल साहू के पुत्र सोहन लाल साहू (40) चित्रा चौराहा स्थित एक शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करते थे। मंगलवार को वह घर पर अकेले थे। इसी बीच मौका पाकर कमरे में पंखे के सहारेे साड़ी से लटककर फांसी लगा ली। घटना से पहले पत्नी सिलाई सेंटर गई थीं और बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे। पत्नी जब सेंटर से घर लौटी तो पति को फांसी के फंदे पर लटका देख घबरा गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सेल्समैन को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें शराब ठेकेदार समेत चार लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, जिसके चलते सोहन लाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जेे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने मृतक के भाई राहुल साहू की तहरीर पर मनीष राय, पुनीत गुप्ता, सचिन साहू व देवेश साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में किया मारपीट का जिक्र
मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में उल्लेख किया है कि सुपरवाइजर मनीष राय, ठेकेदार पुनीत गुप्ता ने अपने साथी सचिन साहू व देवेंद्र साहू के साथ मिलकर उसके कपडे़ उतारकर मारपीट की, उसके साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया। दस माह से उसका वेेतन भी नहीं दिया गया। जिससे वह बच्चों का खर्च भी नहीं उठा पा रहा था। ठेकेदार ने कहा कि थानाध्यक्ष हमारे रिश्तेदार हैं, तुमको बिना वेतन ही काम करना पड़ेगा, नहीं तो तुम्हारे खिलाफ मुकदमा लिखाकर उसकी पत्नी व भाई को जेल में सड़वा देंगे। यह बेइज्जती मैं बर्र्दाश्त नहीं कर सकता, इसीलिए मैं आज इन लोगों से परेशान होकर मौत को गले लगा रहा हूं, मुझे माफ कर दो।
परिजनों की तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला था। पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।
देवेंद्र कुमार द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें