फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान, गुरुजी देंगे सफाई कर्मी की उपस्थिति का सबूत

Tue, 16 Jun 2015 12:35 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अब प्रधान व गुरुजी सफाई कर्मी के उपस्थिति का सबूत देंगे। साथ ही एडीओ पंचायत क्षेत्र भ्रमण कर उनकी उपस्थिति का डाटा मुख्यालय भेजेंगे। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने डीपीआरओं को निर्देश दिए हैं, ताकि सफाई कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति ग्राम पंचायत में कराई जा सके।
विज्ञापन

जनपद के आठ विकास खंडों में जिला पंचायत राज विभाग द्वारा 819 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे ग्राम पंचायत में सफाई की व्यवस्था ठीक तरीके से कराई जा सके। सीडीओ को विकास खंडों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मी अपने क्षेत्र में नहीं रहते हैं। ग्राम पंचायत की सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। इसी के मद्देनजर सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वह एडीओ पंचायत को निर्देशित करें कि वह क्षेत्र भ्रमण कर सफाई कर्मियों की उपस्थिति का सत्यापन करें। उनकी उपस्थिति का ब्योरा ऑनलाइन जिला मुख्यालय भेजें, जिससे उनपर कार्रवाई की जा सके। मुख्यालय स्तर पर क्र ॉस चेकिंग के तहत प्रधान व गुरुजी या लोगों से बात कर कर्मचारियों की उपस्थिति की सत्यता जांची जाएगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी केके सिंह ने बताया कि सीडीओ के निर्देश के संबंध में अधीनस्थ एडीओ को जानकारी दे दी गई है। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि इस कार्य में लापरवाही बरतने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें