फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिजली गुल, बिलबिलाए लोग, सड़कों पर उतरे लगाया जाम

विज्ञापन
रसबहार चौराहे पर बिजली कटौती से परेशान लोग सड़क पर उतरे। बल्लमपुर में रेलवे ट्रैक पर फॉल्ट सुधर - फोटो : ​अमर उजाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




झांसी। शहर में बिजली आपूर्ति की समस्या ने फिर से गंभीर रूप ले लिया है। सीपरी बाजार की बिजली बृहस्पतिवार की दोपहर से रात तक नहीं आई तो लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने गुरुनानक चौक और बिजलीघर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह शांत नहीं हुए। बाद में बिजली आने के बाद ही लोग माने और अपने-अपने घर वापस लौटे।

बृहस्पतिवार की दोपहर बल्लमपुरम क्षेत्र में 33 केवी लाइन खुदाई के चलते क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऐसे में दोपहर से लेकर रात तक सीपरी बाजार क्षेत्र की बिजली गायब रही। इस पर क्षेत्रवासियों के सब्र का बांध फूट पड़ा और वह सड़क पर उतर आए। मोहल्लेवासियों ने पहले बिजलीघर क्षेत्र में और फिर गुरुनानक मार्केट में प्रदर्शन किया। यहां जाम भी लगा दिया। इससे यहां से निकलने वाले वाहनों की भीड़ एकत्रित हो गई। क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। उनकी मांग थी कि बिजली दो और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, दूसरी ओर बिजली सुधार कार्य को लेकर बल्लमपुर स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंचे अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद, अधिशासी अभियंता रेनू वर्मा, उप खंड अधिकारी मोहम्मद मेहताब, अवर अभियंता राजकुमार ने कर्मचारियों की मदद से सुधार कार्य करवाया। करीब 11 बजे सीपरी बाजार क्षेत्र की बिजली किसी तरह सुधारकर सुचारू कर दी गई। उप खंड अधिकारी मोहम्मद मेहताब ने बताया कि सुधार कार्य कराकर रात 11 बजे इलाके में बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें