झांसी। इलाइट फीडर के तहत आने वाले पुलिस कॉलोनी में बिजली केबल टूटने से एक घंटे बत्ती गुल रही। जिससे कालोनीवासियों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा।
रविवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस कॉलोनी में बिजली की केबल अचानक टूट गई। इसके चलते बिजली गुल हो गई। कालोनीवासियों ने शिकायत बिजली अधिकारियों से की। जिसके बाद संविदा कर्मचारी मौके पर पहुंच कर केबल को जोड़ा। इस दौरान करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली आने से सभी ने राहत की सांस ली। इधर सदर बाजार इलाके में भी पूरे दिन बिजली की आंखमिचौली जारी रही।
बरसात में करंट से बचने सावधानियां बरतने की अपील
एसई पुष्कर सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम में करंट से आम-आवाम सावधानी बरते। इसको लेकर डीवीवीएनएल ने सावधानी बरतने का संदेश जारी किया है। बताया गया है कि अगर कोई बिजली का तार टूट जाए तो उसको छुए नहीं। नदी ,तालाब व झील आदि के पानी में अगर कोई तार गिर जाता है, तो दूर रहें। साथ ही होर्डिंग, बोर्ड या लोहे की संरचनाओं से दूरी बनाए रखें। सड़क पर जल भराव इलाके में बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखें। पेड़ों के नीचे या बिजली की लाइनों के नीचे खड़े होने से बचें। इसके अलावा कई अन्य सावधानियां बरतने को कहा है।