फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पटरी पर नहीं आ रही बिजली आपूर्ति व्यवस्था, लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना; रात काटी करवट बदलकर

Fri, 30 May 2025 01:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

गुरुवार-शुक्रवार की रात न सिर्फ देहात बल्कि शहर के कई इलाकों में बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। 12 माह के अंदर तीन मुख्य अभियंता बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं करा पाने की वजह से हटाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
electricity - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही है। जिसकी वजह से लोगों की रात की नींद और दिन का चैन हराम हो गया है। गुरुवार-शुक्रवार की रात न सिर्फ देहात बल्कि शहर के कई इलाकों में बिजली की आंख-मिचौली जारी रही।

विज्ञापन


जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था उच्चाधिकारियों के अथक प्रयास के बावजूद पटरी पर नहीं आ रही है। यही वजह है कि 12 माह के अंदर तीन मुख्य अभियंता बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं करा पाने की वजह से हटाए जा चुके हैं।

बताते चले गांव डेरी, पाली पहाड़ी समेत कई इलाकों में गुरुवार की शाम गुल हुई बिजली कुछ देर के लिए आई और फिर गुल हो गई, जो शुक्रवार सुबह तक नहीं आई। जिसे अधिकांश घरों के इन्वर्टरों ने काम करना बंद कर दिया। बिजली नहीं होने की वजह से इलाके में पेयजल का भी संकट हो गया। इसके अलावा दीनदयाल नगर, उनाव गेट बाहर-अंदर, करारी, वीरांगना नगर समेत कई इलाकों में बिजली की आवाजाही होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें