फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: समथर में 11 घंटे गुल रही बिजली, जलापूर्ति भी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
समथर। नगर और आसपास के क्षेत्र में बुधवार रात करीब 12 बजे से बृहस्पतिवार सुबह लगभग 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। समथर पावर हाउस से बिजली सप्लाई ठप होने से लोगों को करीब 11 घंटे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों में विद्युत उपकरण बंद रहे और पेयजल व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई। सुबह के समय बिजली और पानी दोनों की समस्या से दैनिक कार्य बाधित हुए। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से आपूर्ति व्यवस्था सुधारने और बिना पूर्व सूचना के कटौती रोकने की मांग की। अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि मशीन में फॉल्ट आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। उन्होंने कहा कि मशीन सही करा दी गई है और आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें