फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खंभा क्षतिग्रस्त होने से बाधित रही विद्युतापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
एरच। बैंदा-एरच मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान सोमवार को जेसीबी मशीन वहां लगे पोल से टकरा गई, जिससे नगर की विद्युतापूर्ति बाधित हो गई। दोपहर में टूटे पोल को देर शाम तक ठीक नहीं किया जा सका। कार्यदायी संस्था और विद्युत विभाग के बीच सहमति न बन पाने से यह स्थिति बनी रही। बिजली न आने से नगर की जलापूर्ति भी बाधित रही। इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता मऊरानीपुर ने बताया कि एरच-बैंदा मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान हाईटेंशन लाइन का पोल टूट जाने की जानकारी मिली है। उसे दुरुस्त कराकर जल्द विद्युतापूर्ति सुचारू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें