फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केवी लाइन का पोल क्षतिग्रस्त होने से 20 इलाकों की ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को दोपहर तकरीबन दो बजे गोरा मछिया के पास एक ट्रक पलट गया। ट्रक की चपेट में आकर 33 केवी लाइन का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण लाइन से जुड़े सूती मिल और उन्नावगेट पावर हाउस से जुड़े 20 इलाकों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। हालांकि, सूतीमिल पावर हाउस की बिजली सप्लाई को एक घंटे के बाद दूसरे पावर हाउस से जोड़कर संबंधित क्षेत्रों की बिजली सप्लाई को चालू रखा गया, लेकिन उन्नावगेट पावर हाउस के क्षेत्रों में सात से आठ घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। इस दौरान इलाके में रहने वाले तकरीबन दस हजार की आबादी परेशान रही। बिजली नहीं तो पानी भी नहीं, लोगों के घरों में पानी का भी संकट बना रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को महानगर स्थित गोरा मछिया क्षेत्र के पास एक ट्रक पलट गया। जिसकी चपेट में 33 केवी लाइन का पोल आकर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण लाइन से जुड़े सूतीमिल और उन्नावगेट पावर हाउस से जुड़े 20 इलाकों की बत्ती गुल हो गई। जिससे क्षेत्र में रहने वाली तकरीबन दस हजार की आबादी का बिना बिजली के जीना दुश्वार हो गया। बिजली ठप होने के कारण घरों में नल नहीं आए, पानी के लिए भी लोगों को इधर-उधर से व्यवस्था करनी पड़ी। मोहल्लों में लगे हैंडपंपों पर पानी के लिए लोगों को लाइन लगाना पड़ा। हालांकि, विभाग ने सूती मिल पावर हाउस की बिजली सप्लाई को अन्य दूसरे फीडर से जोड़कर बिजली की आपूर्ति कराई गई। वहीं, उन्नाव गेट पावर हाउस क्षेत्र में सात से आठ घंटे तक बिजली संकट बना रहा। देर रात तक विभाग के कर्मचारी बिजली का पोल और लाइन को सही कराते रहे। इसके बाद देर रात तकरीबन आठ बजे क्षेत्र के इलाकों की बिजली सप्लाई को सुचारु कराया गया। अधिशासी अभियंता डी. यादवेंदु ने बताया कि ट्रक पलटने से 33 केवी लाइन का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे सूती मिल और उन्नावगेट पावर हाउस की बिजली सप्लाई ठप हो गई। मौके पर पहुंचे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लाइन को ठीक कराने में लगे रहे। देर रात इलाकों की बिजली सप्लाई को चालू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें