फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती और उमस ने किया लोगों को बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में बिजली कटौती की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को हंसारी उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के चलते बिजली कटौती हुई। दो घंटे हुई कटौती और उमस के चलते लोगों का हाल बेहाल रहा। वहीं, कई क्षेत्रों में पूरे दिन आंख-मिचौली का खेल चलता रहा।
विज्ञापन

महानगर के 132 केवी उपकेंद्र हंसारी पर शुक्रवार को सुबह सात बजे से नौ बजे तक मरम्मत कार्य के चलते तीन फीडरों को छोड़कर सारे फीडरों पर बिजली कटौती गई। इस दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती होने के चलते सुबह पानी की समस्या हुई। वहीं मरम्मत कार्य खत्म होने के बाद दोपहर को भी बिजली कटौती का खेल चलता रहा। बताया जाता है कि रविवार को भी मरम्मत कार्य के चलते नंदनपुरा, जेल चौराहा और रेल कोच फैक्ट्री फीडर पर सुबह सात से नौ बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें