फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजौली में बनेगा कांजी हाउस, ठोंका जाएगा जुर्माना

Sun, 28 Aug 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
avara animal, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
 साथ ही यह भी तय हुआ कि है कि अब उन लोगों पर भी जुर्माना ठोंका जाएगा जो अपने पालतू जानवरों को सड़कों और मैदानों में खुला छोड़ देते हैं।  
विज्ञापन

नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि अधिकारियों और विशेषज्ञों से विचार-विमर्श के बाद छुट्टा जानवरों के लिए प्लान बन गया है। बिजौली में आश्रय स्थल बनाया जाएगा, जहां दो सौ जानवरों को रखा जा सकेगा। वहां चार बड़े शेड बनाए जाएंगे, जिनके तले जानवर सुरक्षित रहेंगे। साफ पानी उपलब्ध करवाने के लिए बोरिंग करवाई जाएगी और भूसा स्टोर भी बनेगा। छुट्टा जानवरों को पकड़कर वहीं रखा जाएगा और इसके बाद उनके रखवालों की पहचान कर उन्हें नोटिस भिजवाया जाएगा।

प्रति जानवर पांच सौ रुपए और दो हजार रुपए तक वसूले जाएंगे। साथ ही जानवरों के रखने और उनके चारे का पैसा भी लिया जाएगा। कुछ दिन इंतजार के बाद भी जानवरों का कोई दावेदार नहीं आता तो उसे बेच दिया जाएगा। यह प्रस्ताव शासन को भिजवा दिया गया है और उम्मीद है कि इसे शीघ्र ही स्वीकृति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टा जानवर हो तो स्वयं भेजें गोशाला
गोशाला से जुड़े पीयूष रावत ने कहा है कि यदि कोई चाहे तो वह गोवंश को ओरछा स्थित सुरभि गोशाला भिजवा दे। वहां उसकी देखरेख और सेवा होगी। रावत का सुझाव है कि नगर निगम शहर के बीचोंबीच यदि गोशाला बनवा दे तो इसमें पर्याप्त गोवंश रखे जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें