फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख के इनामी विकास दुबे की झांसी में तलाश, पोस्टर लगे

विज्ञापन
सेमरी मोंठ टोल लाजा पर लगे कुख्यात अपराधी विकास दुबे के सहयोगियों के पोस्टर। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। कानपुर में क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ हुई घटना में आरोपी कुख्यात अपराधी विकास दुबे की तलाश में झांसी में भी पोस्टर लगना शुरू हो गए हैं। मंगलवार की रात सेमरी मोंठ, बबीना और रक्सा टोल प्लाजा पर उक्त ढाई लाख के इनामी व उसके सहयोगियों के पोस्टर लगाए गए। जल्द ही सभी थानों, शहर व स्टेशन पर भी उसके पोस्टर लगाए जाएंगे। पुलिस उसकी तलाश में रात भर हाईवे के अलग- अलग स्थानों बने बने टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग करती रही।
विज्ञापन

कानपुर में पुलिस टीम पर हुए हमले में कुख्यात अपराधी विकास दुबे को खोजने के लिए प्रदेश स्तर पर कई टीमें लगी हुई हैं। उस पर ढाई लाख का इनाम घोषित है। चूंकि, झांसी के आसपास क्षेत्र से मध्य प्रदेश की सीमाएं लगी हैं। इस कारण विशेष चौकसी बरती जा रही है। झांसी रेंज में झांसी, ललितपुर व जालौन में पुलिस सतर्कता बरतने के बाद गोपनीय जानकारियां जुटा रही है। सभी थानों से लेकर चौकियों को अलर्ट है। सभी को हर समय कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। हाईवे पर सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात हैं। जो चार पहिया वाहनों से अलग से पेट्रोलिंग कर रहे हैं। झांसी-कानपुर, शिवपुरी, मऊरानीपुर व ललितपुर राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर रात भर गश्त कर वाहनों की चेकिंग कर रही है। वाहन सवारों के मास्क उतरवाकर उनके चेहरे देखे जा रहे हैं। उसकी व उसके सहयोगियों की पहचान के लिए कानपुर से पोस्टर भेजे गए हैं।
मंगलवार की रात कानपुर हाईवे पर स्थित सेमरी टोल प्लाजा से विकास दुबे के पोस्टर लगना शुरू हो गए। एक पोस्टर विकास दुबे और दूसरे में उसके सहयोगी आरोपी अमर दुबे, विष्णु पाल सिंह, रामनरेश नागर, मनोज, लालाराम, रणवीर, संतोष कुमार, चंद्रजीत, अजीत कुमार, इंद्रजीत, सत्यम व धर्मेंद्र सिंह की फोटो चस्पा है। संपर्क सूत्र में 9454400286, 9454403691, 9454401470 नंबर लिखे हैं। जल्द ही विकास के पोस्टर सभी थानों, जीआरपी, रेलवे स्टेशन व सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाए जाएंगे। एसपी (ग्रामीण) राहुल मिठास के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग का सिलसिला रात भर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें