फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में अटल पेंशन योजना शुरू

Wed, 16 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अब डाकघर में भी अटल पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। बुधवार को डाकघर में इस योजना की शुरूआत कर दी गई। यह जानकारी पत्रकार वार्ता में प्रवर डाक अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंडल के तीनों जिले झांसी, ललितपुर व जालौन में 31 दिसंबर तक इस योजना से जुड़ने पर सरकार द्वारा जमा की जाने वाली राशि में पचास फीसदी का अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा, जो अधिकतम एक हजार रुपये तक का होगा। योजना का लाभ सिर्फ प्रधान डाकघरों में ही लिया जा सकता है। झांसी, ललितपुर और उरई स्थित प्रधान डाकघरों में योजना शुरू की गई है।

अटल पेंशन योजना का लाभ 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों को मिलेगा। इस योजना में निवेश करने पर साठ वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद उसे निश्चित राशि पेंशन स्वरूप दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गईं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मंडल के डाकघरों की सीबीएस शाखाओं में मिल सकेगा, वहीं सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ सभी डाकघरों में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की विभिन्न बीमा योजनाओं से अब तक मंडल के 1038 लोगों को जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें