फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महाकुंभ के आखिरी दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना, रेलवे सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। महाकुंभ की समाप्ति में महज पांच दिन ही शेष हैं। आखिरी दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावनाएं जताई जा रहीं हैं। खासतौर पर शनिवार को भारी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हो सकते हैं। इसके मद्देनजर रेलवे का अमला सतर्क हो गया है। अतिरिक्त ट्रेनों की भी व्यवस्था की गई है।



शिवरात्रि के स्नान के साथ ही 26 फरवरी को महाकुंभ की समाप्ति हो जाएगी। जो अब तक महाकुंभ में शामिल नहीं हुए, उनमें से तमाम लोग आखिरी दिनों में प्रयागराज जाने की योजना बना रहे हैं। खासतौर पर रविवार के साप्ताहिक अवकाश पर महाकुंभ में खासी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने खास तैयारी कर रखी हैं। स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी समेत नागरिक पुलिस के दो सौ से अधिक जवानों की तैनाती रहेगी। जीआरपी का ऑफिस स्टाफ और रिजर्व लाइन के कर्मचारी भी स्टेशन पर तैनात रहेंगे। स्टेशन पर प्रवेश केवल मुख्य द्वार से दिया जाएगा। बाकी सभी गेटों पर आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। भीड़ को स्टेशन के बाहर होल्डिंग एरिया में रोककर रखा जाएगा। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने पर ही सीमित संख्या में यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा। आरपीएफ और जीआरपी कर्मी लाउडस्पीकरों के माध्यम से श्रद्धालुओं के बीच लगातार उद्घोषणा करते रहेंगे। इसके अलावा यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त रैक की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन


रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ के अंतिम दिनों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ की संभावना के मद्देनजर रेल प्रशासन की तैयारियां पूरी हैं। सभी व्यवस्थाओं पर अधिकारी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन




0000

फोटो-



डीआरएम ने निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं

शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को बातचीत कर फीडबैक भी लिया। उन्होंने स्टेशन पर प्रवेश-निकासी की स्थिति भी देखी। इस दौरान डीआरएम ने अधिकारियों से कहा कि कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चल रही मेला स्पेशल के साथ आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मेला स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जाए। अधिकारी समय-समय पर भीड़ का जायजा लेते रहें। आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों को उपयुक्त स्थलों पर तैनात किया जाए। डीआरएम ने खानपान इकाइयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉल संचालकों को गुणवत्ता तथा खाद्य सामग्री को निर्धारित दर पर बेचने के आदेश दिए। इस मौके पर एडीआरएम पीपी शर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीरज भटनागर, आरपीएफ कमांडेंट विवेकानंद नारायण, स्टेशन डायरेक्टर सीमा तिवारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें