झांसी। सीट के विवाद में सोमवार को कुछ कुलियों ने झांसी रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को पीट दिया, जिससे वह घायल हो गया। रेल प्रशासन ने तत्काल उसे इलाज मुहैया कराया।
महोबा के थाना कुलपहाड़ के ग्राम सेवरी निवासी प्रिंस अपने भाई अभिषेक के साथ बांद्रा जा रहा था। वह ट्रेन संख्या 22195 में सवार होने के लिए सोमवार की शाम तकरीबन 6 बजे भाई अभिषेक के साथ वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। इसी बीच ट्रेन में सीट को लेकर उसका कुछ कुलियों से विवाद हो गया। कुलियों ने उसे पीट दिया, जिससे उसका सिर फट गया। सूचना पर डिप्टी एसएस एसके नरवरिया मौके पर पहुुंच गए। उन्होंने रेलवे की मेडिकल टीम को मौके पर बुलाकर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई। इसके बाद यात्री वहां से चला गया। ब्यूरो