फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बनेगा रामराजा मंदिर का पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द बनेगा रामराजा मंदिर का पोर्टल
विज्ञापन

ओरछा (झांसी)। श्रीरामराजा मंदिर की पारंपरिक मर्यादाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन ने कई व्यवस्थाओं में सुधार किया है। श्रीरामराजा मंदिर प्रबंधक एवं जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ व्यवस्थाओं में सुधार किया है। रामराजा मंदिर की ओर से दो ई रिक्शे शुरू किए जाएंगे, जिससे मेले या अन्य धार्मिक पर्वों पर नगर के बाहर एक या दो किमी पहले गाड़ियों को रोक दिया जाता है उन गाड़ियों में बैठे वृद्ध व निशक्तजनों को मंदिर तक लाया जा सकेगा, जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो । और रामराजा मंदिर पोर्टल जल्द लांच होगा उस पर ऑनलाइन दूर दराज शहरों से आने वाले श्रद्धालुओ के लिए वीआईपी दर्शन की रसीद की सुविधा उपलब्ध होगी । प्रोटोकॉल के अनुसार विशिष्ट व्यक्तियों को इस राशि की माफ ी का अधिकार मंदिर प्रबंधक जिला कलेक्टर को होगा।
यह व्यवस्था इसलिए लागू की गई है क्योंकि दूर दराज क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से आने वाले लोग खुद की विशिष्टता के नाम पर फ्र ी वीआईपी दर्शन की बात कर प्रोटोकॉल की दुहाई देते हैं ।ऐसे में वह पूर्व में ऑनलाइन सूचित करें के वह कौन हैं । इसके बाद उनकी फ ीस माफ ी के सर्वाधिकार जिला कलेक्टर व मंदिर प्रबंधक को होंगे। साथ ही इस ऑनलाइन बुकिंग में कोई विशिष्ट व्यक्ति प्रसादी व फूलमाला की व्यवस्था भी चाहता है तो उसकी राशि लेने के उपरांत मंदिर प्रबंधन वह भी व्यवस्था ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से करेगा। ग्रामीण क्षेत्रों से रामराजा मंदिर परिसर में विवाहोपरांत हाथे लगाने की प्रथा है, ऐसे में वह मंदिर के अलग अलग स्थानों पर हाथे लगा देते है इसके लिए मन्दिर के अलग अलग स्थानों पर एक निश्चित जगह पत्थर लगाए जाएंगे जिससे श्रद्धालु उसी निश्चित स्थान पर हाथे लगाएंगे। साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद मंदिर परिसर के सभी तिराहों व अलग अलग दिशाओ में जहाँ से जानवर घुस आते है उन इलाकों में राउंड रेलिंग लगाई जाएगी जिससे जानवर अंदर न आ सकें। यह भी प्रयास किया जा रहा है कि मंदिर समिति की बैठकों में होने वाले विचार विमर्श व राजभोग देने के दौरान लोगो को प्रसादी देते समय स्टील के बर्तन में वह श्रद्धालुओ को मिले इसके बाद वह सुविधानुसार उसे लेकर जाए जिससे डिस्पोजल का उपयोग कम से कम हो पाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब भोज के रूप मिलेगा रामराजा की ब्यारी का प्रसाद
ओरछा। रामराजा सरकार के दरबार में अब खड़े होकर नहीं मिलेगा श्रद्धालुओं को ब्यारी का प्रसाद, भक्तों को उचित स्थान पर बैठाकर भंडारे की व्यवस्था में परोस कर प्रसाद दिया जाएगा। नई व्यवस्था कल से लागू कर दी गई है। जिला कलेक्टर अक्षय सिंह व तहसीलदार रोहित वर्मा ने इस नई व्यवस्था को लागू किया है। मंदिर प्रबंधन की इस पहल से श्रद्धालुओं में खुशी है। अब प्रतिदिन शयन आरती के बाद रामराजा के दरबार में एक भोज के रूप में ब्यारी का प्रसाद लोगों को मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें