फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज से पॉलिटेक्निक की परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पॉलिटेक्निक संस्थानों में सोमवार से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें तीन हजार से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन

नकल पर अंकुश लगाने के लिए प्राविधिक शिक्षा परिषद ने उड़न दस्ते का गठन किया है। निजी और सरकारी पॉलिटेक्निक में ऑब्जर्वर तैनात किए हैं। ये ऑब्जर्वर पॉलिटेक्निक के शिक्षक होंगे। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी की नजर रहेगी।
प्रधानाचार्य एलएस यादव ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह नौ से साढ़े ग्यारह बजे तक और दूसरी पाली दो से साढ़े चार बजे तक होगी। पॉलिटेक्निक संस्थानों को प्रश्न पत्र ऑनलाइन भेजे जाएंगे। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले प्रश्नपत्र खोला जाएगा। इसके बाद फोटो स्टेट से प्रिंट कर विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फार्मेसी पहले वर्ष की परीक्षा का पेपर नए सिलेबस के आधार पर होगा। राजकीय पॉलिटेक्निक व महिला पॉलिटेक्निक और एक निजी संस्थान एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें