फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एक जनवरी से भरे जाएंगे पॉलिटेक्निक के प्रवेश परीक्षा फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद कराएगा परीक्षाएं, प्रस्तावित तिथियां घोषित
विज्ञापन

- ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पॉलिटेक्निक में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने जनवरी माह से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरवाने की योजना तैयार की है। इसमें एक जनवरी से 29 फरवरी 2024 तक फॉर्म भरवाए जाएंगे। इसके बाद परीक्षा 16 से 22 मार्च 2024 तक कराया जाना प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन


जिले में दो सरकारी एवं तीन प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थान हैं, जिनमें डेढ़ हजार से ज्यादा सीटें हैं। इनमें ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 2024 के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन निकाले जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थी बेवसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपये एवं अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों से 200 रुपये शुल्क लिया जाएगा। पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य लाल सिंह यादव के मुताबिक परिषद ने पॉलिटेक्निक परीक्षा की तिथियां प्रस्तावित की हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें