फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ऑनलाइन जांची जा रही पॉलिटेक्निक की कॉपियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। पॉलिटेक्निक में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। पहली बार उनकी कॉपियों का मूल्यांकन ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे कॉपी जांचने की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। गलती की गुंजाइश होने पर संस्था या संबंधित विद्यार्थी उन कॉपियों को दोबारा जांच करवा सकता है।
विज्ञापन

पहले कॉपियां ऑफलाइन जांची जाती थीं। दोबारा री-चेक करवाने में छात्रों को बड़ी परेशानी होती थी। उप्र प्राविधिक शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों की कॉपियों को सुरक्षित रखने के लिए ऑनलाइन डाटाबेस तैयार किया है। सम और विषम सेमेस्टर की कॉपियाें का मूल्यांकन ऑनलाइन किया जा रहा है। अपर मुख्य नियंत्रक सचिन निगम के मुताबिक, आठ हजार कॉपियां जांची जा रही हैं। दस फरवरी तक काम पूरा किया जाएगा। उधर, प्रधानाचार्य लाल सिंह यादव ने बताया कि अभी विषम सेमेस्टर की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है, इसके लिए राजकीय व महिला पॉलिटेक्निक से तीस शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। ब्यूरो햏
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें