झांसी। पॉलीटेक्निक में प्रवेश लेने के लिए सोमवार को आखिरी मौका है। तीन राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया का सीट आवंटन के बाद प्रवेश के लिए फीस जमा कर सीट निश्चित करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई दोपहर 12 बजे तक समय कर दिया गया है।
पॉलीटेक्निक के प्रवक्ता प्रणव त्रिपाठी ने बताया कि कॉलेज की लगभग 95 फीसदी सीटों पर प्रवेश पूरे हो गए हैं। आवंटित सीटों पर प्रवेश न रह जाए, इसलिए संयुक्त प्राविधिक शिक्षा परिषद ने तिथि को बढ़ाया था। जो अभ्यार्थी अभी भी रह गए हैं, वह सोमवार दोपहर तक प्रवेश ले सकते हैं।इसके बाद शेष बची सीटों पर चौथे राउंड की कांउंसलिंग प्रक्रिया में जोड़ दिया जाएगा। जिसमें अन्य राज्यों के अभ्यार्थी भी प्रवेश के लिए चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। अभ्यार्थी राज्य के किसी भी पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रवेश लेना चाहता हो, वह प्रमाणपत्र सत्यापन अपने शहर के कॉलेज से कराकर और फीस जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकता है।
विशेष काउंसलिंग चौथे राउंड की प्रक्रिया में 27 से 29 जुलाई तक चॉइस फिलिंग और सीटों का आवंटन 30 जुलाई को किया जाएगा। 31 जुलाई से चार अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद पांचवें राउंड की चॉइस फिलिंग छह अगस्त से 10 अगस्त तक की जाएगी । सीट अलाॅटमेंट 11 अगस्त और 12 से 14 अगस्त तक प्रवेश लेने मिलेगा।