फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक : पहले दिन 34 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन पालियों में 2085 अभ्यर्थी थे पंजीकृत, 1370 परीक्षा में शामिल हुए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। पहले ही दिन 34 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हालांकि, इन अभ्यर्थियों के पास अभी भी परीक्षा देने का मौका है। इसके लिए नोडल अधिकारी को प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। फिर वो संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद से अनुमति लेंगे।
झांसी में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को तीन केंद्रों में परीक्षा हुई। तीन पालियों में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में पंजीकृत 695 में 432 परीक्षार्थी उपस्थित और 236 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 695 में 470 उपस्थित और 225 अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में 695 में 468 ने परीक्षा दी और 227 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के नोडल अधिकारी एलएस यादव ने बताया कि झांसी के केंद्रों पर 14, 15, 16 और 18 जून को भी प्रवेश परीक्षा होगी। जो छात्र परीक्षा देने से रह गए हैं, वह उक्त तिथियों में से किसी तारीख या पाली में परीक्षा देना चाहते हैं तो प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। इसके बाद संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद से अनुमति मांगी जाएगी। अनुमति मिलने के बाद परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

इन ब्रांचों में ले सकते प्रवेश
महिला पॉलिटेक्निक में इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल, फैशन डिजाइन एंड गारमेंट्स टेक्नोलॉजी, पीजीडीसीए, डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच में प्रवेश ले सकते हैं। वहीं, पुरुष पॉलिटेक्निक में इलेक्टि्रकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड मेंटीनेंस, पीजी डिप्लोमा इन ड्रोन टेक्नोलॉजी, मेकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच संचालित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें