फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.59 लाख बच्चों ने पी पोलियो की खुराक

Mon, 23 Nov 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण झांसी मंडल डॉ. सविता दुबे ने जिला अस्पताल में नवजात को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने अभिभावकों से अपने शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की। झांसी में बूथ दिवस पर रविवार को 1160 बूथों पर 1,59,484 बच्चों को पोलिया की वैक्सीन पिलाई गई। सीएमओ ने कहा कि अभियान के अंतर्गत 23 से 27 नवंबर तक 711 टीमों द्वारा घर-घर जाकर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

झुग्गी झोपड़ी निर्माण स्थलों क्रशर  पर रहने वाले बच्चों व घुमंतू परिवारों के बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. वसुधा अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. आरएस वर्मा, एसीएमओ डॉ. एके त्रिपाठी, डॉ. पुष्पलता वर्मा, डॉ. एमके जैन, डॉ. महेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं महानगर में विभिन्न समाज सेवी संगठनों के सदस्यों ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। सीपरी स्थित शास्त्री सर्वोदय अस्पताल में भगिनी मंडल महिला सहायक संघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय पल्स पोलियो निवारण अभियान के अंतर्गत रविवार को पोलियो बूथ का संचालन किया गया।

इस अवसर पर डा. नीति शास्त्री, डा. शकुंतला शास्त्री, डा. अनुपमा वर्मा, डा. एस के गुप्ता, डा. हृदेश शास्त्री आदि ने 0 - 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। इधर नागरिक सुरक्षा संगठन के कोतवाली प्रभाग के वार्डनों ने अपने-अपने सेक्टरों में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। इस अवसर पर अतुल किलपन, मोहम्मद लियाकत कुरैशी, शील कोपरा, ताजउद्दीन, कुसुम अग्रवाल, राजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें