झांसी जिले में आने वाले बबीना विधानसभा क्षेत्र से राजीव सिंह आगामी चुनाव में किस्मत आजमाने जा रहे हैं। जानिए उनके प्रोफाइल के बारे में।
एक सच्चा आस्थावान व्यक्ति हमेशा दूसरों की सेवा को तैयार रहता है। यदि वो व्यक्ति राजनीति में आने की ठान ले तो फिर उसकी सेवा का दायरा बढ़ जाता है। ज्याद से ज्यादा लोगों की सेवा करने के लिए इस बार बबीना विधानसभा क्षेत्र से राजीव सिंह परीक्षा लोगों की सेवा करने को तैयार हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल होने को हैं। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में हलचल का माहौल है। कुछ ऐसा ही हाल है झांसी जिले की बबीना विधानसभा का जहां बड़े-बड़े दिग्गज अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं। लेकिन राजीव सिंह बड़े ही शांत स्वभाव से जनता के कार्यों में दिन-रात लगे रहते हैं। उन्हें लगता है कि ज्यादा ढोल बजाने से बेहतर है कि जनता का जरूरी काम निपटाया जाए।
कृषक परिवार से संबंध रखने वाले राजीव सिंह राष्ट्रवाद की विचारधारा से ओतप्रोत हैं। उनका ज्यादातर समय लोगों की सेवा में गुजरता है। भगवान में आस्था रखने वाले राजीव सिंह को किताबें पढ़ने का भी शौक रखते हैं। अपने पिता को आदर्श मानने वाले राजीव सिंह राजनीति में आकर लोगों के हित में काम करना चाहते हैं। 40 वर्षीय राजीव, स्वामी विवेकानंद को पढ़ना काफी पसंद करते हैं।
उत्तर प्रदेश की एतिहासिक नगरी झांसी के बबीना विधानसभा में लोगों के लिए राजीव सिंह एक जाना पहचाना नाम है। अपनी ईमानदार छवि से उन्होंने लोगों को काफी प्रभावित किया है। राजीव भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं और प्रधानमंत्री मोदी जी के विकास के एजेंडे को आगे ले जाना चाहते हैं। वह पार्टी की विचारधारा को साथ लेकर लोगों के लिए कुछ करना चाहते हैं। योग को दिन की प्राथमिकता मानने वाले राजीव सिंह लोगों के अधिकारों के लिए निरंतर लड़ते रहते हैं। सुबह-सुबह से लेकर शाम तक लोगों के बीच रहते हैं।
राजीव सिंह इस बार भाजपा से बबीना विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनने को लेकर प्रयासरत हैं। राजीव सिंह चाहते हैं कि वो राजनीति में आकर लोगों के हक की लड़ाई लड़ें, इसके लिए वो लोगों से सहयोग की मांग कर रहे हैं। पहली बार राजनीति में हाथ आजमाने जा रहे हैं। युवाओं में खास पकड़ है राजीव की। खैर बबीना के लोग किसे पसंद करते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन राजीव सिंह के नाम की चर्चा गरम है।
( SPONSORED POST )