फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी कार्यकर्ताओं को चुनाव में उतारेगी कांग्रेस

Thu, 05 Oct 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
political jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कांग्रेस नगर निकाय चुनाव में किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी, बल्कि अकेले ही मैदान में उतरेगी। पार्टी ने वरिष्ठ नेता राजेंद्र शर्मा को निकाय चुनाव में झांसी मंडल की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके सहयोग के लिए मनीराम कुशवाहा को लगाया गया है। 10 अक्तूबर तक 11 सदस्यीय चयन कमेटी बनाई जाएगी, जो प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगी।
विज्ञापन



बुधवार को सर्किट हाउस में मंडल के झांसी, जालौन व ललितपुर के पार्टी अध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए राष्ट्रीय सचिव जुबैर खान ने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव को गंभीरता से ले रही है। ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतें, इसके लिए जमीनी स्तर पर संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताआें को अहमियत दी जाएगी। भारतीय जनता पार्टी से आमजन का मोह भंग हो गया है।

राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि पार्टी किसी अन्य राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष मदनमोहन शुक्ला ने कहा कि निकाय चुनाव में टिकट वितरण तय करने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी, जिन कार्यकर्ताओं के पास कोई जिम्मेदारी नहीं है, उन्हें कमेटी में शामिल किया जाएगा। 10 तारीख तक कमेटी के नाम फाइनल हो जाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता का भरोसा खो दिया है। शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने प्रधानमंत्री की नीतियों को जनविरोधी बताया।
विज्ञापन


इस दौरान राजेंद्र सिंह यादव, राहुल राय, अनिल बट्टा, भानू सहाय, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, ललितपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, उरई जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर, उरई शहर अध्यक्ष रेहान खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजीव रिछारिया, प्रेम वाल्मीकि, अफजाल हुसैन व पूर्व पार्षद अजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता तय करेंगे नाम
समाजवादी पार्टी में प्रत्याशियों का चयन 11 सदस्यीय कमेटी की अंतिम मुहर लगने के बाद होगा। विवादित या खराब छवि के दावेदार को टिकट नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, सभी पूर्व जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी व नगर महामंत्री को कमेटी में शामिल किया गया है।  
- मिर्जा करामत बेग
महानगर अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी

बसपा में दावेदारों से नहीं लिए जाएंगे आवेदन
बहुजन समाज पार्टी में दावेदारों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पार्टी ने तय किया है कि दावेदारोें से लिखित में कोई आवेदन नहीं लिया जाएगा, बल्कि चुनाव मैदान में उतरने के इच्छुक दावेदारों का फीडबैक लिया जाएगा। इसी आधार पर दावेदारों की सूची तैयार होगी और जिसका नाम फाइनल होगा, उससे आवेदन ले लिया जाएगा।
- भूपेंद्र आर्या
जिला प्रभारी, बहुजन समाज पार्टी

भाजपा आरक्षण का कर रही इंतजार
भारतीय जनता पार्टी आरक्षण का इंतजार कर रही है। जब तक आरक्षण फाइनल नहीं हो जाता, तब तक कौन चुनाव लड़ेगा और कौन नहीं, इस पर चर्चा करना बेकार है। पार्टी में किसी एक आदमी की नहीं चलेगी, बल्कि संगठन और पार्टी फोरम तय करेगा उसी के अनुरूप निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन

- ओमप्रकाश श्रीवास्तव
क्षेत्रीय संगठन मंत्री, भारतीय जनता पार्टी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें