फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.24 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

Sat, 09 Sep 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
polio drop news jhansi - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जनपद में 17 सितंबर को प्रस्तावित पल्स पोलियो अभियान में शून्य से पांच साल तक के 3.24 लाख बच्चों को पोलिया की दवा पिलाई जाएगी। शुक्रवार को विकास भवन में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में अधिकारियों ने अभियान की समीक्षा की।
विज्ञापन

जनपद में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर 46 ट्राजिट और 1140 बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा 749 टीम, 239 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के 292015 घरों में 242643 और नगरीय क्षेत्र के 111377 लक्षित घरों में 82177 शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। सीडीओ ए दिनेश कुमार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार को निर्देश दिए कि वह ब्लॉक के एबीआरसी को निर्देश दें कि ब्लॉक स्तर पर रिव्यू माइक्रोप्लान की बैठक में हिस्सा लें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीडीपीओ को निर्देश दें कि ब्लॉक पर शाम की बैठक में हिस्सा करें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ और बंगरा के अधीक्षकों को दो जुलाई के कार्य के संबंध में चेतावनी दी गई। पीपीसी महिला अस्पताला नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तालपुरा और नगरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को पल्स पोलियो के कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह, डॉ. एनके जैन, डॉ. एसके कुलश्रेष्ठ, डॉ. आरएस वर्मा, डॉ. एके त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें