फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 3.02 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
- 10 दिसंबर को बूथ दिवस पर खोले जाएंगे स्कूल और मिड-डे-मील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में पांच साल तक के 3.02 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 10 दिसंबर से अभियान शुरू होगा। बूथ दिवस पर स्कूल और मिड-डे-मील खोले जाएंगे। सीएमओ कार्यालय में हुई बैठक में बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि रविवार को सुबह आठ से शाम चार बजे तक बूथ दिवस मनाया जाएगा। 11 से 15 दिसंबर तक घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। 18 दिसंबर को बी टीम गतिविधि कराई जाएगी। जनपद में 45 ट्रांजिट बूथ सहित 1149 बूथ पर शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जाएगी। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र में 574 और नगरीय क्षेत्र में 213 टीम, 243 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। जनपद में 443357 लक्षित घरों के 302499 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। एसीएमओ डॉ. एनके जैन ने बताया कि 10 दिसंबर को सभी विद्यालय समय से खोले जाएं। मिड-डे-मील बनाया जाए। ताकि, अधिक से अधिक बूथ कवरेज किया जा सके। अभियान से एक दिन पहले विद्यालयों में जागरूकता रैली निकाली जाए। इस दौरान डॉ. अजय भाले, डॉ. केएन त्रिपाठी, डॉ. उत्सव राज, डॉ. धीरेंद्र गुप्ता, डॉ. जूही सूलिया, डीएमओ आरके गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें