फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पंडाल में जूते पहनकर घुसी पुलिस, उपनिरीक्षक समेत तीन लाइन हाजिर

विज्ञापन
कस्बा जखौरा के बस स्टैंड पर दुर्गा झांकी में जूते पहने पुलिस - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
जखौरा /ललितपुर। दुर्गा उत्सव पंडाल में जूते पहन कर घुसना और एतराज जताने वालों को धमकाना उप निरीक्षक समेत तीन पुलिस कर्मियों को भारी पड़ गया। इस मनमानी का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षक समेत तीनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी है।
विज्ञापन

नवरात्र में जखौरा बस स्टैंड पर बच्चों ने मां दुर्गा की झांकी सजाई है। नवरात्र के पहले दिन से ही पंडाल में धार्मिक आयोजनों का क्रम जारी है। बृहस्पतिवार को पंचमी पर यहां मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इसी दरम्यान जखौरा पुलिस के एक उप निरीक्षक दो सिपाहियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और जूते पहनकर पंडाल के भीतर दाखिल हो गए। पुलिस की इस मनमानी का वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध किया। इस पर पुलिस कर्मी भड़क गए। उन्होंने विरोध करने वालों को धमकी दी कि ज्यादा नेता बनोगे तो मुकदमा लिखकर जेल भेज देंगे। पुलिस कर्मचारियों ने पूजन करने वालों का सम्मान करना तक उचित नहीं समझा। पुलिस की इस कार्यप्रणाली का वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल कर दिया गया।
जखौरा पुलिस की इस कार्यप्रणाली की भनक पुलिस अधीक्षक एमएम बेग को भी लग गई। उन्होंने तत्काल प्रभाव से उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल मनीष कुमार और शिव बहादुर पाल को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी का कहना है कि धार्मिक स्थल पर जूते पहनकर जाना आपत्तिजनक है, जिसके चलते पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें