फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद करेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
थाना कोतवाली में खुलने जा रहा महिला हैल्प डेक्स की महिला सिपाहियों की टीम को कार्य प्रणाली समझात?
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को कोेतवाली में अत्याधुनिक महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन होगा। जिसके बाद मुख्यमंत्री सीधे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए महिला डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद करेेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारी दिन भर कोतवाली में डेरा डाले रहे।
विज्ञापन

जिले में पहले से ही हर थानों पर महिला हेल्प डेस्क काम कर रहा है। लेकिन, कोतवाली में खुलने जा रहा महिला हेल्प डेस्क पूरी तरह अत्याधुनिक होगा। इसमें कंप्यूटर पर शिकायत दर्ज होने के बाद महिला फरियादी को पर्ची मिलेगी। जिससे पुलिस अपडेट भी लेती रहेगी। हेल्प डेस्क पर चौबीस घंटे के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनात रहेगी। जो आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी कर महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सीधे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए महिला डेस्क पर तैनात पुलिस पुलिसकर्मियोें से संवाद करेंगे। इतना ही नहीं, इस बीच थाने पर पहुंचने वाली पीड़िता से भी वह सीधे बात कर सकते हैं। बृहस्पतिवार को आईजी व एसएसपी ने कोतवाली पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें