फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की स्पेशल टीम करेगी दुष्कर्म मामले की जांच, पॉलीटेक्निक से आठों आरोपी छात्र बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पॉलीटेक्निक के छात्रावास में नाबालिग छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच अब पुलिस की स्पेशल टीम करेगी। एसएसपी ने दो इंस्पेक्टर, दो दरोगा और एक आरक्षी को शामिल करके टीम बना दी है जो सभी आरोपियों से नये सिरे से अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ करेगी। इसके जरिये घटना में अन्य छात्रों के शामिल होने की भी पड़ताल की जाएगी। वहीं, पॉलीटेक्निक कॉलेज प्रशासन ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सभी छात्रों को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह तकरीबन 11 बजे पालीटेक्निक के छात्रावास में कॉलेज के ही छात्रों ने एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। बीते दिन इस घटना में शामिल आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को एसएसपी दिनेश कुमार पी ने दुष्कर्म मामले की जांच के लिए एक स्पेशल टीम गठित कर दी है। इस टीम के सदस्य जेल जाकर आरोपियों से पूछताछ करेंगे। पीड़ित छात्रा और उसके साथी के भी बयान लिए जाएंगे। वहीं, पॉलीटेक्निक कॉलेज प्रशासन ने भी हॉस्टल की चाबी छात्रों तक पहुंचने के मामले की जांच शुरू करते हुए सभी आठ आरोपियों को बर्खास्त कर दिया है। इसकी सूचना भी निदेशालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें