अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नाबालिग के धर्मांतरण के आरोपी महिला से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
बृहस्पतिवार को कोतवाली इलाके में धर्मांतरण का मामला सामने आया था। पीड़ित ने बताया कि पड़ोस में शहनाज उर्फ शना पत्नी मंसूर उसकी सातवीं में पढ़ने वाली पुत्री को फुसलाकर रोजा रखवाने लगी। उसने बताया कि रोजा रखने से न सिर्फ उसके घर की तरक्की होगी बल्कि वह अमीर हो जाएगी। रोजा रखने पर वह उसकी मदद करेगी। शना की बातों में आकर उसकी बेटी ने तीन-चार रोजे रखे। यह पता चलने पर उसने विरोध किया। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। देर शाम पुलिस ने शहनाज को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक अन्य महिला का नाम भी सामने आया है। उसकी भूमिका भी तलाशी जा रही है।