फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आदेश मिलते ही कच्ची शराब के अड्डों पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को मुख्यमंत्री के कच्ची शराब पर रोक लगाने के आदेश मिलते ही पुलिस व आबकारी टीम जगह-जगह छापेमारी करने दौड़ पड़ी। टीमों ने महानगर समेत देहात के थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन

शनिवार को सीओ सिटी राजेश सिंह, रक्सा थानाध्यक्ष अमित गंगवार ने आबकारी टीम के साथ परवई दातारनगर स्थित कबूतरा डेरा में दबिश दी। टीम ने यहां से पांच सौ लीटर अवैध शराब व बीस हजार किलोग्राम लहन बरामद किया। लहन व भट्टियों को मौके पर ही नष्ट किया गया। टीम को देखकर अवैध कारोबारी भाग निकले। पुलिस अवैध कारोबारियों की तलाश में जुटी हुई है। इसी तरह, थाना उल्दन, बड़ागांव, कटेरा, शाहजहांपुर, सदर बाजार, सकार, पूंछ व उल्दन पुलिस ने कार्रवाई कर अवैध शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें