फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती: अंतिम दिन 18,306 अभ्यर्थी दी परीक्षा, 4542 ने छोड़ी

Thu, 11 Jun 2026 02:41 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 28 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। सभी केंद्र पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहे। पहली पाली में 9168 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि दूसरी पाली में 9138 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पालियों में कुल 4542 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अंतिम दिन भी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन की परीक्षा में पंजीकृत 11424 में 2256 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे वहीं, दूसरी पाली में 2286 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। पुलिस भर्ती परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर में सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने उलझाया, शेष प्रश्न सरल व मध्यम श्रेणी के रहे।
विज्ञापन

परीक्षा की पहली और दूसरी पाली खत्म होने के बाद तमाम अभ्यर्थियों के चहेरे खुशी से चमकते हुए दिखे। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र मध्यम श्रेणी का था, लेकिन सामान्य अध्ययन यानी जीएस के हिस्से ने उन्हें खासा उलझाया। सामान्य अध्ययन में पूछे गए कुछ सवाल कठिन और घुमावदार थे। महिला अभ्यर्थियों ने गणित के सवालों को कठिन बताया। उनका कहना था कि गणित के प्रश्न कठिन थे। हिंदी के प्रश्न भी आसान थे।
फतेहपुर निवासी सुशील कुमार ने बताया कि सामान्य अध्ययन और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में परेशानी हुई। अन्य विषय आसानी से हल हुए । जिससे प्रश्नों के वास्तविक रूप समझ नहीं आए। जिससे उनके सामान्य अध्ययन के कई प्रश्न छूट गए। इटावा निवासी अखिलेश यादव ने बताया कि वह बीएससी कर चुके हैं। इसके पहले भी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो चुके हैं। सिपाही बनना सपना है। पेपर में अधिक परेशानी नहीं हुई। सामान्य अध्ययन के प्रश्न कठिन लगे।
विज्ञापन

औरेया निवासी मो. रईस ने बताया कि पेपर में सामान्य अध्ययन के प्रश्नों में अधिक परेशानी हुई। तर्कशक्ति के प्रश्नों में समय खर्च होने से समय मैनेजमेंट में परेशानी हुई। गणित के प्रश्न भी कठिन थे। ललितपुर निवासी कविता ने बताया कि सामान्य अध्ययन के प्रश्न हल कठिन थे। उरई निवासी प्रिंसी ने बताया कि शिक्षा विभाग में भर्ती न मिलने से सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल हुई हैं। सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं, एमएससी कर चुकी खुशबू ने बताया कि गणित के प्रश्न कठिन थे।



इनसेट
कंट्रोल रूम से अफसर करते रहे निगहबानी
परीक्षा के अंतिम दिन भी पुलिस अफसर पूरी तरह मुस्तैद रहे। लखनऊ से भी प्रत्येक परीक्षा केंद्र की निगरानी हो रही थी। स्थानीय स्तर पर एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति समेत अन्य अफसर भी पूरे दिन केंद्रों की निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें