एसपी ग्वालियर अमित सांघी का कहना है कि ये मॉकड्रिल नहीं है। किसी ने डायल 100 पर पुलिस को कॉल करके रेलवे स्टेशन में बम होने की जानकारी दी थी। हर प्लेटफार्म पर सघन जांच हो रही है।
झांसी रेल मंडल के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना से सोमवार को सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन पहुंच गए। बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने यात्रियों को स्टेशन से बाहर कर दिया है। एसपी ग्वालियर अमित सांघी का कहना है कि ये मॉकड्रिल नहीं है। किसी ने डायल 100 पर पुलिस को कॉल करके रेलवे स्टेशन में बम होने की जानकारी दी थी। हर प्लेटफार्म पर सघन जांच हो रही है।